Insist Post
  • होम
  • खबरें
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • अन्य
  • विडियो
क्या चल रहा है?
किम जोंग खाने में ये सब चीजें पसंद करता है, जानकर होगी हैरानी!
सीता के रोल के लिए रामानंद सागर ने रखी थी ये शर्त, तब हुआ था दीपिका का सेलेक्शन
बढ़ सकती है लॉकडाउन की अवधि, इतने दिन तक और रह सकते हैं घर में कैद?
लता मंगेशकर ने राहत कोष में दान की इतनी रकम, ट्वीट कर कही ये बात
लॉकडाउन में फैंस को बड़ा तोहफा, फिर टेलीकास्ट होगी रामानंद सागर की रामायण ! जानें कब-कहां देखें?
भारत के पूर्व केन्द्रीय मंत्री का हुआ निधन, राजनीतिक जगत में छाया मातम
सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को अमित शाह द्वारा मिला ये निर्देश, जानकर आप भी खुश हो जायेंगें
वुहान से लौटे कश्मीरी छात्र ने PM मोदी को किया धन्यवाद और बताया अपना अनुभव
निक जोनास की पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका चोपड़ा से भी ज्यादा हॉट और सुन्दर है, देखें तस्वीरें
कोरोना वायरस महासंकट में कंडोम की बढ़ी मांग, पूरी दुनिया में पड़ा अकाल
सुशांत सिंह राजपूत के सु-सा-इ-ड की खबर सुन एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे बस ये शब्द कह पाईं
Insist Post
  • होम
  • खबरें
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • अन्य
  • विडियो
अन्य

प्रस्‍तुत है भारतीय हिन्‍दू कैलेंडर का इतिहास।

by admin April 15, 2019
written by admin

प्रस्‍तुत है भारतीय हिन्‍दू कैलेंडर का इतिहास।

इस पंचांग में हर प्रकार के ग्रहों की गणना की गई है। तो क्‍यों न इस खास मौके पर इतिहास के पन्‍नों को पलटें और पता करें आखिर ये पंचांग कहां से आया।
हमारा राजकीय कैलेंडर ईसवी सन् से चलता है इसलिये नयी पीढ़ी तथा बड़े शहरों पले बढ़े लोगों में बहुत कम लोगों यह याद रहता है कि भारतीय संस्कृति और और धर्म में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाला विक्रम संवत् देश के प्रत्येक समाज में परंपरागत ढंग मनाया जाता है। देश पर अंग्रेजों ने बहुत समय तक राज्य किया फिर उनका बाह्य रूप इतना गोरा था कि भारतीय समुदाय उस पर मोहित हो गया और शनैः शनैः उनकी संस्कृति, परिधान, खानपान तथा रहन सहन अपना लिया भले ही वह अपने देश के अनुकूल नहीं था।
अंग्रेज चले गये पर उनके मानसपुत्रों की कमी नहीं है। सच तो यह है कि अंग्रेज वह कौम है जिसको बिना मांगे ही दत्तक पुत्र मिल जाते हैं जो भारतीय माता पिता स्वयं उनको सौंपते हैं। सच तो यह है कि विक्रम संवत् ही हमें अपनी संस्कृति की याद दिलाता है और कम से कम इस बात की अनुभूति तो होती है कि भारतीय संस्कृति से जुड़े सारे समुदाय इसे एक साथ बिना प्रचार और नाटकीयता से परे होकर मनाते हैं।
दुनिया का लगभग प्रत्येक कैलेण्डर सर्दी के बाद बसंत ऋतू से ही प्रारम्भ होता है, यहाँ तक की ईस्वी सन बाला कैलेण्डर (जो आजकल प्रचलन में है) वो भी मार्च से प्रारम्भ होना था। इस कलेंडर को बनाने में कोई नयी खगोलीये गणना करने के बजाये सीधे से भारतीय कैलेण्डर (विक्रम संवत) में से ही उठा लिया गया था।
आइये जाने क्या है इस कैलेण्डर का इतिहास: दुनिया में सबसे पहले तारों, ग्रहों, नक्षत्रो आदि को समझने का सफल प्रयास भारत में ही हुआ था, तारों, ग्रहों, नक्षत्रो, चाँद, सूरज……आदि की गति को समझने के बाद भारत के महान खगोल शास्त्रीयो ने भारतीय कलेंडर (विक्रम संवत) तैयार किया, इसके महत्व को उस समय सारी दुनिया ने समझा। लेकिन यह इतना अधिक व्यापक था कि – आम आदमी इसे आसानी से नहीं समझ पाता था, खासकर पश्चिम जगत के अल्पज्ञानी तो बिल्कुल भी नहीं। किसी भी विशेष दिन, त्यौहार आदि के बारे में जानकारी लेने के लिए विद्वान् (पंडित) के पास जाना पड़ता था। अलग अलग देशों के सम्राट और खगोलशास्त्री भी अपने अपने हिसाब से कैलेण्डर बनाने का प्रयास करते रहे। इसके प्रचलन में आने के 57 वर्ष के बाद सम्राट आगस्तीन के समय में पश्चिमी कैलेण्डर (ईस्वी सन) विकसित हुआ। लेकिन उसमें कुछ भी नया खोजने के बजाए, भारतीय कैलेंडर को लेकर सीधा और आसान बनाने का प्रयास किया था। पृथ्वी द्वारा 365/366 में होने वाली सूर्य की परिक्रमा को वर्ष और इस अवधि में चंद्रमा द्वारा पृथ्वी के लगभग 12 चक्कर को आधार मान कर कैलेण्डर तैयार किया और क्रम संख्या के आधार पर उनके नाम रख दिए गए।
पहला महीना मार्च (एकम्बर) से नया साल प्रारम्भ होना था। 1. – एकाम्बर ( 31 ) 2. – दुयीआम्बर (30) 3. – तिरियाम्बर (31) 4. – चौथाम्बर (30) 5.- पंचाम्बर (31) 6.- षष्ठम्बर (30) 7. – सेप्तम्बर (31) 8.- ओक्टाम्बर (30) 9.- नबम्बर (31) 10.- दिसंबर ( 30 ) 11.- ग्याराम्बर (31) 12.- बारम्बर (30 / 29 ), निर्धारित किया गया। सेप्तम्बर में सप्त अर्थात सात, अक्तूबर में ओक्ट अर्थात आठ, नबम्बर में नव अर्थात नौ, दिसंबर में दस का उच्चारण महज इत्तेफाक नहीं है लेकिन फिर सम्राट आगस्तीन ने अपने जन्म माह का नाम अपने नाम पर आगस्त (षष्ठम्बर को बदलकर) और भूतपूर्व महान सम्राट जुलियस के नाम पर – जुलाई (पंचाम्बर) रख दिया।

Image result for प्रस्‍तुत है भारतीय हिन्‍दू कैलेंडर का इतिहास।

इसी तरह कुछ अन्य महीनों के नाम भी बदल दिए गए। फिर वर्ष की शरुआत ईसा मसीह के जन्म के 6 दिन बाद (जन्म छठी) से प्रारम्भ माना गया। नाम भी बदल इस प्रकार कर दिए गए थे। जनवरी (31), फरबरी (30/29), मार्च (31), अप्रैल (30), मई (31), जून (30), जुलाई (31), अगस्त (30), सितम्बर (31), अक्टूबर (30), नवम्बर (31), दिसंबर ( 30) माना गया। फिर अचानक सम्राट आगस्तीन को ये लगा कि – उसके नाम वाला महीना आगस्त छोटा (30 दिन) का हो गया है तो उसने जिद पकड़ ली कि – उसके नाम वाला महीना 31 दिन का होना चाहिए। राजहठ को देखते हुए खगोल शास्त्रीयों ने जुलाई के बाद अगस्त को भी 31 दिन का कर दिया और उसके बाद वाले सेप्तम्बर (30), अक्तूबर (31), नबम्बर (30), दिसंबर ( 31) का कर दिया। एक दिन को एडजस्ट करने के लिए पहले से ही छोटे महीने फरवरी को और छोटा करके (28/29) कर दिया गया। आम तौर पर लोग नकली कैलेण्डर के अनुसार नए साल पर, फ़ालतू का हंगामा करते हैं। जबकि हमें इस पूर्णरूप से वैज्ञानिक और भारतीय कलेंडर (विक्रम संवत) के अनुसार आने वाले नव वर्ष प्रतिपदा पर, समाज उपयोगी सेवाकार्य करते हुए नवबर्ष का स्वागत करना चाहिये।
हिंदू धर्म की तरह ही हर धर्म में नया साल मनाया जाता है। लेकिन इसका समय भिन्न-भिन्न होता है तथा तरीका भी। किसी धर्म में नाच-गाकर नए साल का स्वागत किया जाता है तो कहीं पूजा-पाठ व ईश्वर की आराधना कर। आप भी जानिए किस धर्म में नया साल कब मनाया जाता है- हिंदू नव वर्ष: हिंदू नव वर्ष का प्रारंभ चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा (इस बार 23 मार्च) से माना जाता है। इसे हिंदू नव संवत्सर या नव संवत भी कहते हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान ब्रह्मा ने इसी दिन से सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी। इसी दिन से विक्रम संवत के नए साल का आरंभ भी होता है। इसे गुड़ी पड़वा, उगादि आदि नामों से भारत के अनेक क्षेत्रों में मनाया जाता है। इस्लामी नव वर्ष: इस्लामी कैलेंडर के अनुसार मोहर्रम महीने की पहली तारीख को मुसलमानों का नया साल हिजरी शुरू होता है। इस्लामी या हिजरी कैलेंडर एक चंद्र कैलेंडर है, जो न सिर्फ मुस्लिम देशों में इस्तेमाल होता है बल्कि दुनियाभर के मुसलमान भी इस्लामिक धार्मिक पर्वों को मनाने का सही समय जानने के लिए इसी का इस्तेमाल करते हैं।
ईसाई नव वर्ष: ईसाई धर्मावलंबी 1 जनवरी को नव वर्ष मनाते हंै। करीब 4000 वर्ष पहले बेबीलोन में नया वर्ष 21 मार्च को मनाया जाता

Image result for हिन्‍दू कैलेंडर

राष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान

पिछले दो हज़ार वर्षों में अनेक देशी और विदेशी राजाओं ने अपनी साम्राज्यवादी आकांक्षाओं की तुष्टि करने तथा इस देश को राजनीतिक द्दष्टि से पराधीन बनाने के प्रयोजन से अनेक संवतों को चलाया किंतु भारत राष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान केवल विक्रमी संवत के साथ ही जुड़ी रही। अंग्रेज़ी शिक्षा-दीक्षा और पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव के कारण आज भले ही सर्वत्र ईस्वी संवत का बोलबाला हो और भारतीय तिथि-मासों की काल गणना से लोग अनभिज्ञ होते जा रहे हों परंतु वास्तविकता यह भी है कि देश के सांस्कृतिक पर्व-उत्सव तथा राम, कृष्ण, बुद्ध, महावीर, गुरु नानक आदि महापुरुषों की जयंतियाँ आज भी भारतीय काल गणना के हिसाब से ही मनाई जाती हैं, ईस्वी संवत के अनुसार नहीं। विवाह-मुण्डन का शुभ मुहूर्त हो या श्राद्ध-तर्पण आदि सामाजिक कार्यों का अनुष्ठान, ये सब भारतीय पंचांग पद्धति के अनुसार ही किया जाता है, ईस्वी सन् की तिथियों के अनुसार नहीं।

महीनों के नाम

महीनों के नाम पूर्णिम के दिन नक्षत्र जिसमें चन्द्रमा होता है
चैत्र चित्रा, स्वाति
बैशाख विशाखा, अनुराधा
जेष्ठ जेष्ठा, मूल
आषाढ़ पूर्वाषाढ़, उत्तराषाढ़, सतभिषा
श्रावण श्रवण, धनिष्ठा
भाद्रपद पूर्वाभाद्र, उत्तरभाद्र
आश्विन अश्विन, रेवती, भरणी
कार्तिक कृतिका, रोहणी
मार्गशीर्ष मृगशिरा, उत्तरा
पौष पुनवर्सु, पुष्य
माघ मघा, अश्लेशा
फाल्गुन पूर्वाफाल्गुन, उत्तरफाल्गुन, हस्त

The post प्रस्‍तुत है भारतीय हिन्‍दू कैलेंडर का इतिहास। appeared first on hanumanfanclub.in.


Source: Hanuman Fanclub

April 15, 2019 92 views
0 FacebookTwitterPinterestEmail
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube

@2019 - All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign