Insist Post
  • होम
  • खबरें
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • अन्य
  • विडियो
क्या चल रहा है?
किम जोंग खाने में ये सब चीजें पसंद करता है, जानकर होगी हैरानी!
सीता के रोल के लिए रामानंद सागर ने रखी थी ये शर्त, तब हुआ था दीपिका का सेलेक्शन
बढ़ सकती है लॉकडाउन की अवधि, इतने दिन तक और रह सकते हैं घर में कैद?
लता मंगेशकर ने राहत कोष में दान की इतनी रकम, ट्वीट कर कही ये बात
लॉकडाउन में फैंस को बड़ा तोहफा, फिर टेलीकास्ट होगी रामानंद सागर की रामायण ! जानें कब-कहां देखें?
भारत के पूर्व केन्द्रीय मंत्री का हुआ निधन, राजनीतिक जगत में छाया मातम
सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को अमित शाह द्वारा मिला ये निर्देश, जानकर आप भी खुश हो जायेंगें
वुहान से लौटे कश्मीरी छात्र ने PM मोदी को किया धन्यवाद और बताया अपना अनुभव
निक जोनास की पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका चोपड़ा से भी ज्यादा हॉट और सुन्दर है, देखें तस्वीरें
कोरोना वायरस महासंकट में कंडोम की बढ़ी मांग, पूरी दुनिया में पड़ा अकाल
सुशांत सिंह राजपूत के सु-सा-इ-ड की खबर सुन एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे बस ये शब्द कह पाईं
Insist Post
  • होम
  • खबरें
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • अन्य
  • विडियो
अन्य

माँ दुर्गा आरती Lyrics | माँ दुर्गा आरती करने की विधि

by admin August 1, 2019
written by admin

माँ दुर्गा आरती Lyrics | माँ दुर्गा आरती करने की विधि

हिन्दू धर्म में माँ दुर्गा को सबसे शक्तिशाली देवी माना गया है | माँ दुर्गा आदि शक्ति का ही स्वरुप है | आदि शक्ति और शिव दोनों को सर्वोच्च की संज्ञा दी गयी है | शक्ति के बहुत से रूप है जिनमें से देवी दुर्गा को दानवों के नाश और इस संसार से बुराई का नाश करने हेतु जाना गया है | जिस प्रकार से एक माँ अपने बच्चे की ख़ुशी में ही अपनी ख़ुशी देखती है ठीक उसी प्रकार से माँ दुर्गा के भक्त, पूजा-आराधना द्वारा माँ दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त करते है | माँ दुर्गा को प्रसन्न करने हेतु भक्तजन भिन्न-भिन्न प्रकार से उनकी पूजा-आराधना कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते है | दुर्गा पूजा के विभिन्न प्रकार जैसे : दुर्गा आरती/Durga Aarti Lyrics -दुर्गा चालीसा – दुर्गा मंत्र – दुर्गा सप्तसती पाठ-भजन व मानसिक उपासना द्वारा भक्तजन उनकी पूजा आराधना करते है |

|| माँ दुर्गा आरती ||

|| Shree Durga Aarti Lyrics ||

जय अम्बे गौरी मैया जय मंगल मूर्ति ।
तुमको निशिदिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिव री ॥टेक॥
मांग सिंदूर बिराजत टीको मृगमद को ।
उज्ज्वल से दोउ नैना चंद्रबदन नीको ॥जय॥
कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजै।
रक्तपुष्प गल माला कंठन पर साजै ॥जय॥
केहरि वाहन राजत खड्ग खप्परधारी ।
सुर-नर मुनिजन सेवत तिनके दुःखहारी ॥जय॥
कानन कुण्डल शोभित नासाग्रे मोती ।
कोटिक चंद्र दिवाकर राजत समज्योति ॥जय॥
शुम्भ निशुम्भ बिडारे महिषासुर घाती ।
धूम्र विलोचन नैना निशिदिन मदमाती ॥जय॥
चौंसठ योगिनि मंगल गावैं नृत्य करत भैरू।
बाजत ताल मृदंगा अरू बाजत डमरू ॥जय॥
भुजा चार अति शोभित खड्ग खप्परधारी।
मनवांछित फल पावत सेवत नर नारी ॥जय॥
कंचन थाल विराजत अगर कपूर बाती ।
श्री मालकेतु में राजत कोटि रतन ज्योति ॥जय॥
श्री अम्बेजी की आरती जो कोई नर गावै ।
कहत शिवानंद स्वामी सुख-सम्पत्ति पावै ॥जय॥
Durga Aarti Lyrics

Durga Aarti Lyrics

माँ दुर्गा आरती करने की विधि : –

पूर्व दिशा में माँ दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना करें | घी का दीपक लगाये व धुप आदि लगाये | माँ दुर्गा की फोटो( प्रतिमा) के सामने आसन बिछाकर बैठ जाये | अब माँ दुर्गा आरती का गायन मध्यम स्वर में पूर्ण लय बद्धता के साथ करना चाहिए | आरती के गायन के समय स्वयं को पूर्ण रूप से माँ के चरणों में समर्पित कर देना चाहिए | यदि संभव हो सके तो माँ दुर्गा आरती के समय परिवार के सभी सदस्यों को साथ में बैठा ले और आस-पास का वातावरण शांत रखे, किसी भी प्रकार की ध्वनि आपके ध्यान को केन्द्रित करने में बाधा बन सकती है |

माँ दुर्गा आरती Video : 



जो भक्त नियमित रूप से माँ दुर्गा आरती/Durga Aarti Lyrics  का गायन करते है उनकी पूजा-आराधना करते है उनके घर में सदा सुख-शांति बनी रहती है | घर से हर प्रकार का कलह दूर होता है | दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आती है | पुत्र आज्ञाकारी बनते है और आर्थिक रूप से सम्पन्नता आती है |

The post माँ दुर्गा आरती Lyrics | माँ दुर्गा आरती करने की विधि appeared first on uLtimate Gyan.

August 1, 2019 57 views
0 FacebookTwitterPinterestEmail
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube

@2019 - All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign