Insist Post
  • होम
  • खबरें
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • अन्य
  • विडियो
क्या चल रहा है?
किम जोंग खाने में ये सब चीजें पसंद करता है, जानकर होगी हैरानी!
सीता के रोल के लिए रामानंद सागर ने रखी थी ये शर्त, तब हुआ था दीपिका का सेलेक्शन
बढ़ सकती है लॉकडाउन की अवधि, इतने दिन तक और रह सकते हैं घर में कैद?
लता मंगेशकर ने राहत कोष में दान की इतनी रकम, ट्वीट कर कही ये बात
लॉकडाउन में फैंस को बड़ा तोहफा, फिर टेलीकास्ट होगी रामानंद सागर की रामायण ! जानें कब-कहां देखें?
भारत के पूर्व केन्द्रीय मंत्री का हुआ निधन, राजनीतिक जगत में छाया मातम
सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को अमित शाह द्वारा मिला ये निर्देश, जानकर आप भी खुश हो जायेंगें
वुहान से लौटे कश्मीरी छात्र ने PM मोदी को किया धन्यवाद और बताया अपना अनुभव
निक जोनास की पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका चोपड़ा से भी ज्यादा हॉट और सुन्दर है, देखें तस्वीरें
कोरोना वायरस महासंकट में कंडोम की बढ़ी मांग, पूरी दुनिया में पड़ा अकाल
सुशांत सिंह राजपूत के सु-सा-इ-ड की खबर सुन एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे बस ये शब्द कह पाईं
Insist Post
  • होम
  • खबरें
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • अन्य
  • विडियो
अन्य

विकास दुबे की पत्नी को लेकर हुआ ये बड़ा खुलासा

by admin July 6, 2020
written by admin

दहशतगर्द विकास दुबे के काले कारनामों की जानकारी उसकी पत्नी रिचा दुबे को भी है। इसलिए वह बच्चों के साथ लखनऊ में अलग रहती थी ताकि उसे या बच्चों पर कोई आंच न आए। हालांकि पर्दे के पीछे रहकर वह विकास का साथ देती थी। जब भी पुलिस विकास को घर से गिरफ्तार करती, पत्नी सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल कर देती।’

ऐसा वह एनकाउंटर के डर से करती थी। पुलिस को इस संबंध में कई साक्ष्य मिले हैं। रिचा भी अब पुलिस के रडार पर है। रिचा दुबे जिला पंचायत सदस्य है। राजनीति में उसका दबदबा सिर्फ विकास के दम पर है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वह विकास के अपराधों पर पर्दा डालती आई है। विकास कहां और किस घटना में शामिल है उसे पता रहता था।

शक है कि राजनीति में आगे बढ़ने के लिए रिचा पति विकास का साथ देती थी। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि बिकरू वाले घर में लगे कैमरे रिचा ने अपने मोबाइल से कनेक्ट कर रखे हैं। यहां की हर गतिविधि पर वो लखनऊ से नजर रखती थी। जब भी पुलिस घर से पकड़ती वह फुटेज वायरल कर देती थी। पुलिस इन सभी तथ्यों की बारीकी से जांच कर रही है।


पुलिस अब विकास और उसके परिवार वालों की संपत्ति का ब्योरा जुटा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक विकास की अधिकतर संपत्ति, घर, फ्लैट समेत अन्य जायदाद पत्नी के नाम है। ये संपत्ति कई करोड़ की है। पुलिस प्रशासन मिलकर इसका पूरा लेखाजोखा जुटा रहा है।


विकास पहले जिला पंचायत सदस्य रह चुका है। अब उसकी पत्नी सपा से जिला पंचायत सदस्य है। भविष्य में वह पत्नी को ब्लॉक प्रमुख बनाने का ख्वाब देख रहा था। इसके लिए वो तैयारियां भी कर रहा था। नेताओं तक विकास की पहुंच है। वहीं दर्जनों गांव के लोगों पर भी उसकी कमान है। विकास के दम पर रिचा राजनीति में यहां तक पहुंची।

July 6, 2020 0 views
0 FacebookTwitterPinterestEmail
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube

@2019 - All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign