Insist Post
  • होम
  • खबरें
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • अन्य
  • विडियो
क्या चल रहा है?
किम जोंग खाने में ये सब चीजें पसंद करता है, जानकर होगी हैरानी!
सीता के रोल के लिए रामानंद सागर ने रखी थी ये शर्त, तब हुआ था दीपिका का सेलेक्शन
बढ़ सकती है लॉकडाउन की अवधि, इतने दिन तक और रह सकते हैं घर में कैद?
लता मंगेशकर ने राहत कोष में दान की इतनी रकम, ट्वीट कर कही ये बात
लॉकडाउन में फैंस को बड़ा तोहफा, फिर टेलीकास्ट होगी रामानंद सागर की रामायण ! जानें कब-कहां देखें?
भारत के पूर्व केन्द्रीय मंत्री का हुआ निधन, राजनीतिक जगत में छाया मातम
सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को अमित शाह द्वारा मिला ये निर्देश, जानकर आप भी खुश हो जायेंगें
वुहान से लौटे कश्मीरी छात्र ने PM मोदी को किया धन्यवाद और बताया अपना अनुभव
निक जोनास की पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका चोपड़ा से भी ज्यादा हॉट और सुन्दर है, देखें तस्वीरें
कोरोना वायरस महासंकट में कंडोम की बढ़ी मांग, पूरी दुनिया में पड़ा अकाल
सुशांत सिंह राजपूत के सु-सा-इ-ड की खबर सुन एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे बस ये शब्द कह पाईं
Insist Post
  • होम
  • खबरें
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • अन्य
  • विडियो
अन्य

सामने आई ऋषि कपूर की तेरहवीं की तस्वीरें, रणबीर कपूर और रिद्धिमा दिखे इस हाल में….

by mohini May 14, 2020
written by mohini

2 सालों तक कैंसर से जंग लड़ने के बाद बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद उनका परिवार और इंडस्ट्री सदमे में हैं। मंगलवार को अभिनेता की तेरहवीं पर उनके घर पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें उनके परिवारवालों के साथ कुछ करीबी भी शामिल हुए। सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर की तेरहवीं की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों में अरमान जैन, करिश्मा कपूर, श्वेता बच्चन, रणधीर कपूर और आलिया भट्ट सहित परिवार के कई लोग नजर आए। ऋषि कपूर की लाड़ली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वह और उनके भाई रणबीर कपूर हाथ जोड़कर बैठे नजर आ रहे हैं। रिद्धिमा ने भावुक होकर तस्वीर को कैप्शन दिया-“आपकी विरासत हमेशा जिंदा रहेगी। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।“

उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपने पिता के फोटो फ्रेम के पास खड़ी दिख रही हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा-“हमेशा आपसे प्यार करूंगी पापा।“ देखिए यहां-

गौरतलब है कि ऋषि कपूर ल्यूकेमिया नामक बिमारी से जूंझ रहे थे। पिछले साल ही वो अपनी बीमारी का इलाज करके न्यूयॉर्क से लौटे थे। 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में एचएन रिलायंस अस्पताल में निधन हो गया था।

उनके दुनिया से जाने के बाद उनके परिवार की तरफ से एक संदेश जारी किया गया जिसमें लिखा था-

‘हमारे प्रिय ऋषि कपूर का दो साल तक ल्यूकेमिया से लड़ने के बाद आज सुबह 8:45 बजे अस्पताल में निधन हो गया है। अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ का कहना है कि ऋषि ने उनका आखिरी वक़्त तक मनोरंजन किया। वह हंसमुख रहे और अपने दो साल के इलाज के दौरान ज़िन्दगी को पूरी तरह से जीने के लिए दृढ़ थे। परिवार, दोस्त, भोजन और फिल्में उनका फोकस रही और इस दौरान उनसे मिलने वाला हर व्यक्ति हैरान रह जाता था कि कैसे उन्होंने अपनी बीमारी को खुद पर हावी होने नहीं दिया। वह दुनिया भर से मिले अपने फैंस के प्यार के लिए आभारी थे। उनके निधन के बाद, वे सभी समझेंगे कि ऋषि आंसुओं के साथ नहीं, बल्कि एक मुस्कान के साथ याद किया जाना पसंद करेंगे।व्यक्तिगत नुकसान की इस घड़ी में हम यह भी समझते हैं कि दुनिया बहुत मुश्किल और परेशान वक़्त से गुजर रही है। आने-जाने और पब्लिक गैदरिंग पर प्रतिबंध है। हम उनके सभी फैंस और शुभचिंतकों और परिवार के दोस्तों से अनुरोध करना चाहते हैं कि वे कानून का सम्मान करें। वह इसके अलावा और कोई तरीका नहीं पसंद करते।’

May 14, 2020 1601 views
0 FacebookTwitterPinterestEmail
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube

@2019 - All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign